डायरी लिखने की कला कक्षा 11 ऐच्छिक अनिवार्य
डायरी लिखने की कला कक्षा 11 ऐच्छिक अनिवार्य
डायरी क्या होती है?
·
यह
एक नोटबुक होती है जिसमें दिनांक अनुसार पृष्ठ होते हैं।
· हर दिन के लिए एक पृष्ठ या आधा पृष्ठ
खाली होता है।
· इसमें निजी घटनाएँ, विचार, अनुभव
या स्मरणीय बातें लिखी जाती हैं।
·
पिछली
सदी की सबसे अधिक जो पुस्तकें पढ़ी गई हैं उनमें से एक है ऐनी फ्रैंक नामक एक
किशोरी की पुस्तक के रूप में छपी हुई डायरी, जो उसने 1942-44 के
दौरान नाजी अत्याचार के बीच एम्स्टर्डम में छुप कर रहते हुए लिखी थी।
डायरी लेखन का उद्देश्य:
·
निजी
अनुभवों और भावनाओं को सुरक्षित रखना।
·
यादों
को भुलाने से बचाना।
·
आत्मचिंतन
और आत्म-समझ के लिए सहायक।
·
मानसिक
भार से मुक्ति और भावनात्मक राहत।
डायरी की विशेषताएँ:
·
अत्यधिक
व्यक्तिगत दस्तावेज़।
·
केवल
स्वयं के लिए लिखा जाता है।
·
ईमानदारी
और खुलापन आवश्यक है।
·
कोई
विशेष भाषा या शैली जरूरी नहीं।
डायरी के लाभ:
·
आत्म-विश्लेषण
में मदद मिलती है।
·
पुराने
अनुभवों को दोबारा जी सकते हैं।
·
यात्रा
के अनुभवों को सहेजने में उपयोगी।
·
खुद
से दोस्ती करने का माध्यम।
डायरी कैसे लिखें?
·
नोटबुक
या पुराने साल की डायरी का उपयोग करें।
·
खुद
तय करें कि क्या लिखना है और क्यों याद रखना है।
·
तिथियाँ
अपनी सुविधा अनुसार डालें।
·
ईमानदारी
से, बिना किसी भय के लिखें।
·
भाषा
की शुद्धता जरूरी नहीं, अभिव्यक्ति जरूरी है।
डायरी का महत्व:
·
यह
आत्म-पहचान का माध्यम है।
·
मन
का आइना होती है।
·
समय
निकालकर रोज़ कुछ न कुछ ज़रूर लिखें।
डायरी सचमुच में क्या है?
- डायरी एक अत्यधिक निजी स्तर पर घटित घटनाओं और उससे सम्बन्ध रखने वाली, विचार सम्बन्धी – भावनाओं पर आधारित प्रतिक्रियाओं का लेखा-जोखा है।
- डायरी एक तरह का किसी व्यक्ति का अपना निजी दस्तावेज़ भी है, जिसमें अपने जीवन के खास पलों, किसी विशेष समय में मन के अंदर चलने वाले विचारों, यादगार मुलाकातों और तर्क-वितर्क को हम लिख कर सुरक्षित कर लेते हैं।
- डायरी हमें महत्वपूर्ण चीजों को भूलने से बचाती है।
- यात्राओं के दौरान डायरी लिखना तो बहुत ही उपयोगी सबित होता है।
- डायरी में पूरी यात्रा का वर्णन करके हम उस यात्रा को हमेशा के लिए अपने पास सुरक्षित कर सकते हैं।
- इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें अपने रोज़ के कामों के बीच थोड़ा-सा समय डायरी लिखने के लिए, यानी खुद को अपना हालचाल बताने और अपने आप को और बेहतर मनाने के लिए सुरक्षित अवश्य करना चाहिए।

No comments: