Top Ad unit 728 × 90

साहित्य संगम वेबसाइट पर आपका स्वागत है !

LATEST UPDATE

साहित्य संगम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी अनिवार्य वार्षिक परीक्षा 2025-26: पूरा पेपर सॉल्यूशन और आंसर

 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी अनिवार्य वार्षिक परीक्षा 2025-26: पूरा पेपर सॉल्यूशन और आंसर 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी अनिवार्य का वार्षिक परीक्षा पेपर 2025-26 आज आयोजित हो चुका है। इस पोस्ट में आपको पूरे पेपर का फुल सॉल्यूशन और पूरी आंसर की दी जा रही है। विद्यार्थी इस उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके लगभग कितने अंक बन सकते हैं।


1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)

परीक्षा में कुल 10 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। उनके सही उत्तर इस प्रकार हैं:

  1. संगीत, नृत्य और अभिनय कलाओं को शास्त्रीय कला का स्वरूप किसने दिया?
    उत्तर: शास्त्र ने

  2. गलता लोहा कहानी में स्कूल का मॉनिटर कौन था?
    उत्तर: मोहन

  3. नमक का दरोगा कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
    उत्तर: निर्भय होकर कर्तव्य पालन करना

  4. पथेर पाचाली फिल्म निर्माण में सबसे बड़ी समस्या क्या थी?
    उत्तर: धन का अभाव

  5. “पेड़ को हटाकर उसे जल्दी निकाल लेना चाहिए” – यह किसने कहा?
    उत्तर: मनचले क्लर्क ने

  6. मीरा अपने आराध्य कृष्ण की उपासना किस भाव से करती थी?
    उत्तर: मधुरा भाव से

  7. घर की याद कविता में कवि ने संदेशवाहक किसे बनाया?
    उत्तर: सावन को

  8. “ठेका लिया है तुमने सारी दुनिया का” – इस कथन में मूल भाव क्या है?
    उत्तर: व्यंग

  9. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर को क्या कहा?
    उत्तर: वाणी का डिक्टेटर

  10. भारत माता पाठ किस पुस्तक में संकलित है?
    उत्तर: हिंदुस्तान की कहानी


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. वाक्य रचना में संज्ञा या सर्वनाम का संबंध दूसरे शब्दों के साथ प्रकट करने वाले शब्द संबंधबोधक कहलाते हैं।

  2. वे शब्द जिनका आगमन हिंदी भाषा में संस्कृत से बिना रूप परिवर्तन के हुआ हो, वे तत्सम शब्द कहलाते हैं।

  3. रामचरितमानस एक श्रेष्ठ महाकाव्य है।


3. अपठित गद्यांश

अपठित गद्यांश से संबंधित प्रश्नों के संभावित उत्तर:

  • गद्यांश का उचित शीर्षक: सच्चा आचरण / आचरण की सभ्यता


4. समास प्रश्न

महामति शब्द में कौन सा समास है?

उत्तर: कर्मधारय समास


5. अपठित पद्यांश

  1. काव्यांश का उचित शीर्षक: ग्राम श्री / प्राकृतिक सौंदर्य

  2. खेतों में दूर-दूर तक क्या फैली हुई है?
    उत्तर: हरियाली

  3. “सोने की किणियां” किसे कहा गया है?
    उत्तर: पककर तैयार हुई अरहर

  4. मखमली पेटियों से कौन लटकी हुई है?
    उत्तर: मटर की फलियाँ

  5. गेहूं में बाली आने से कौन रोमांचित है?
    उत्तर: धरती / वसुधा

  6. “फूली सरसों पीली-पीली” पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
    उत्तर: अनुप्रास अलंकार


परीक्षा का स्तर

कुल मिलाकर हिंदी का पेपर काफी आसान था। जिन विद्यार्थियों ने अच्छे से तैयारी की थी, वे आसानी से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

आप भी अपने उत्तरों का मिलान करके यह जरूर देखें कि आपके 100 में से कितने अंक बन रहे हैं


अपनी राय जरूर बताएं

  • आपका पेपर कैसा हुआ?

  • आपने परीक्षा में कौन सा निबंध लिखा?

  • आपके कितने नंबर बनने की संभावना है?

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर साझा करें।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी अनिवार्य वार्षिक परीक्षा 2025-26: पूरा पेपर सॉल्यूशन और आंसर Reviewed by साहित्य संगम on March 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.