कक्षा-XII विषय-हिंदी साहित्य
कक्षा-XII विषय-हिंदी साहित्य
कक्षा टेस्ट प्रकरण- काव्य दोष और छंद
1.हेम-सुता-पति-वाहन प्रिय। तुम इसमें रती न फेर। पंक्ति में.........दोष है।
2.रावण के दरबार में स्थित अंगद का पाद। पंक्ति में.......... दोष है।
3.वाक्य में शब्दों का क्रम वाक्य रचना की दृष्टि से अनुचित होता है। तब.........दोष होता है।
4.जब किसी शब्द के प्रयोग में व्याकरण संबंधी दोष होता है,तब..........दोष होता है।
5.पत राखो पति राधा मोरी। पंक्ति में.............दोष है।
6.नभभर...........छंद का सूत्र है।
7.गीतिका व हरिगीतिका छंद के प्रत्येक चरण के अंत में............वर्ण होना चाहिए।
8.हे प्रभो! आनन्ददाता, ज्ञान हमको दीजिए। पंक्ति में.........छंद है।
9.वंशस्थ छंद के प्रत्येक चरण में........... वर्ण होते हैं।
10.जतजर..............छंद का सूत्र है।
11.सवैया छंद में..........वर्ण होते हैं।
12.यह विषम मात्रिक छंद है। दोहा और रोला छंदों के मेल से................छंद बनता है।
13.छप्पय छंद की अंतिम दो पंक्तियाँ.............छंद की होती है।
14.प्रत्येक चरण में ज गण, त गण, ज गण एवं र गण के क्रम में 12 वर्ण विद्यमान हो, वहाँ.........छंद होता है।
15.हरिगीतिका छंद में.............. मात्राओं पर यति होती है।
सभी प्रश्नों के उत्तर-
① क्लिष्टत्व② अश्लीलत्व
③ अक्रमत्व ④च्युतसंस्कृति
⑤ अक्रमत्व ⑥द्रुतविलम्बित
7.गुरु 8.गीतिका (9)12
10.वंशस्थ 11. 22से28
12.कुण्डलियाँ 13.उल्लाला
14.वंशस्थ 15. 16 व 12

No comments: