Top Ad unit 728 × 90

साहित्य संगम वेबसाइट पर आपका स्वागत है !

LATEST UPDATE

साहित्य संगम

प्रकरण:- काव्य गुण और अलंकार कक्षा टेस्ट

 कक्षा-XII 

हिंदी साहित्य 

कक्षा टेस्ट 

प्रकरण:- काव्य गुण और अलंकार

1..............गुण में समास रहित,मधुर तथा कोमल शब्दावली का प्रयोग होता है।

2.हय रुंड गिरे,गज झुंड गिरे। पंक्ति में............ गुण है।

3............गुण में मूर्धन्य ध्वनियों (ट वर्ग,र,ष)का प्रयोग होता है।

4.बतरस लालच लाल की मुरली धरी लुकाय। पंक्ति में .........गुण है।

5.जहां दोनों सामान्य या दोनों विशेष वाक्यों में बिंब प्रतिबिंब का भाव होता है, वहां...........अलंकार होता है।

6.कारण के उपस्थित होने पर भी जब कार्य का न होना वर्णित किया जाये,तब..................अलंकार होता है। 

7.चुपचाप खड़ी थी वृक्ष- पांत।

  सुनती जैसे कुछ निज बात।। पंक्तियों में..........अलंकार है।

8.सिंधु सेज पर धरा वधू, अब तनिक संकुचित बैठी-सी। पंक्तियों में........... अलंकार है।

9.दे दी हमें आजादी,बिना खड़ग़ बिना ढाल। पंक्तियों में............अलंकार है।

10.काव्य में जहां उपमान की बजाय उपमेय को अधिक बढा-चढाकर प्रस्तुत किया जाए,वहां............अलंकार होता है।

11.............अलंकार उपमा अलंकार का उल्टा होता है।

12.काव्य में जहां अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत का बोध करवाया जाता है, वहां...........अलंकार होता है।

13."मेघ आए बन-ठन के।" पंक्ति में.................अलंकार है।

14............गुण में क,च,त,प वर्ग का प्रयोग अधिक होता है।

15............गुण में परुष वर्णों व सामासिक पदों का प्रयोग अधिक होता है।

प्रकरण:- काव्य गुण और अलंकार कक्षा टेस्ट Reviewed by साहित्य संगम on December 22, 2025 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.